Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार
09-Dec-2023 02:35 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : देश में इन दिनों सोशल मिडिया का चलन काफी हो रहा है। सोशल मीडया के जरिए लोग अपनी हर छोटी बड़ी चीज़ों को साझा कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग आजकल अपनी शादी के दूल्हा और दुल्हन की भी तलाश इस पर कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मुज्फ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। जहां यूपी की एक लड़की को बिहार के लड़के से लव हो गया और उसके बाद जो हुआ वह अपने आप में काफी चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल, मुज्फ्फरपुर स्टेशन तब चर्चा में आ गया जब पुलिस जवान की शादी स्टेशन में स्थित मंदिर में कराई गई। और पुलिस वाले बाराती बने। एक युवती को फेसबुक पर जवान से प्यार हो गया था। और शादी के लिए वो बिहार आ गई। बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी की शादी चर्चा में है। मुजफ्फरपुर रेल जिले के अधिकारी के आदेश पर मुजफ्फरपुर रेल पुलिस में कार्यरत जवान की शादी जंक्शन परिसर स्थित मंदिर में कराई गई है। जवान ने यूपी के लखनऊ की युवती से शादी रचाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ की एक युवती को फेसबुक पर एक युवक से प्यार हो गया। इसके बाद लड़के की नौकरी बिहार पुलिस में हो गई। वर्तमान में वह मुजफ्फरपुर रेल जिला में प्रतिनियुक्ति है। नौकरी के बाद वह युवती से अलग हो गया। हालांकि, इस दौरान दोनों बीच बातचीत होती रहती थी। लेकिन जब जवान की ओर से बातचीत कम हो गई। तो लड़की को लगा कि वो उससे पीछा छुड़ाना चाहता है। और इसी के चलते वो यूपी से मुजफ्फरपुर पहुंच गई। जहां उसने आपबीती रेल एसपी को बताई। प्रेमी से शादी करने की बात कही।
इसके बाद पुलिस जवान को बुलाकर दोनों के बीच बातचीत करावाई और शादी कराने का फैसला लिया जिसके बाद दोनों शादी के लिए राजी हो गए फिर रेल एसपी के आदेश पर दोनों की शादी रेल थाने की पुलिस के सहयोग से कराई गई। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कस्मे खाए। इस शादी के साक्षी पुलिसवाले बने। सोशल मीडिया पर ये अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।