मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
16-Jan-2021 06:20 PM
PATNA : भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गई हैं. अक्षरा सिंह के नए गाने ‘करी ना बलम जी मनमानी’ के रिलीज होते ही फिर से विवाद शुरू हो गया है. यूट्यूब और फेसबुक समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस गाने को व्यूअर्स रिपोर्ट मार रहे हैं. दर्शकों के ऐसे रिस्पांस को लेकर मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया में अपना दर्द साझा किया है. उन्होंने इसे साजिश करार दिया है.
आपको बता दें कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नए साल में गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ रिलीज हुआ है. इस गाने को दर्शकों की ओर से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी भारी संख्या में लोग इस गाने को रिपोर्ट कर रहे हैं, जिस्कार अक्षरा ने दुःख बताया है. अक्षरा का कहना है कि उनका ये नया भोजपुरी गाना पति-पत्नी के बीच की बातचीत पर आधारित है. उन्हें गाने से काफी उम्मीदें हैं. उनके गाने को सभी सुन सकते हैं. इसमें कुछ गलत नहीं है लेकिन एक ख़ास वर्ग के लोग दुश्मनी निकाल रहे हैं. उन्हें जान बूझकर इंडस्ट्री में टारगेट किया जा रहा है. उन्हें नीचा दिखाने के लिए एक बड़ी साजिश रची जा रही है.
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बहुत कुछ कहा है. उन्होंने ‘करी ना बलम जी मनमानी’ गाने को लेकर अपनी बातें कही हैं. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने नए गाने पर जारी विवाद को लेकर भी सफाई दी है. उन्होंने ये भी कहा कि 'किसी के दबाव में आकर मैं कोई गलत कदम नहीं उठाउंगी. मैं वैसी लड़की नहीं हूं. मैं कड़ी मेहनत कर के यहां तक पहुंची हूं और मेरे दर्शक मुझे काफी पसंद करते हैं. मैं और भी ज्यादा मेहनत करुँगी और लोग मुझे किसी भी प्लेटफार्म पर पसंद करेंगे."
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने ‘करी ना बलम जी मनमानी’ गाने में आवाज दी है. गाने में अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा हैं. लिरिक्स मनोज मतलबी और संगीत अविनाश झा घुंघरू का है. साथ ही साथ हम आपको ये भी बता दें कि अक्षरा सिंह की अपकमिंग मूवी ‘जान लेबू का’ की भी शूटिंग बहुत जल्द उत्तर प्रदेश के राय बरेली में होने जा रही है.
नई मूवी ‘जान लेबू का’ में अक्षरा अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की सुपरहिट जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी. भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह फैंस को सरप्राइज देने को तैयार हैं.