ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....

Home / news / आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे की शिकार हुई स्लीपर बस, बिहार के कई लोग...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे की शिकार हुई स्लीपर बस, बिहार के कई लोग घायल

16-Apr-2023 01:02 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से जयपुर जा रही स्लीपर बस यूपी में हादसे की शिकार हो गई। इस भीषण सड़क हादस में 9 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि 12 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह की है।


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह बिहार के मुजफ्फरपुर से जयपुर जा रही बस इटावा में हादसे की शिकार हुई है। लखनऊ से आगरा जाते वक्त ड्राइवर को झपकी आने से स्लीपर बस डिवाइडर से जा टकराई और बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया है।


हादसे के वक्त बस में करीब 65 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल जगत दास, मुन्नी देवी पत्नी मनमोहन सिंह, अमित कुमार निवासी हनुमान नगर थाना सिवर बिहार, मनोज मंडल निवासी मारथौल दरभंगा बिहार, बैजंती देवी पत्नी उमेश प्रताप, अवधेश कुमार, आशु निवासी कमरिया खुर्द जिला छपरा बिहार, विपिन कुमार निवासी समस्तीपुर बिहार, नितेश कुमार निवासी तरलागी थाना बिशुनपुर दरभंगा बिहार घायल हो गए।