ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा

Exit Pool पर सोनिया गांधी का पहला रिएक्शन : जानिए.. क्या बोलीं?

03-Jun-2024 12:49 PM

By First Bihar

DELHI : देश में सात चरणों की वोटिंग के बाद अब लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आने वाला है। कल यानी चार जून को चुनाव के नजीते सामने आएंगे। हालांकि इससे पहले देश की सियासत में हलचल काफी तेज हो गई है। एक तरफ जहां एग्जिट पोल में दावा किया जा रहा है कि एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन इसे मानने को तैयार नही है। 


एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का रिएक्शन सामने आया है। सोनिया गांधी ने कहा कि हमें अभी इंतजार करना होगा। हमें पूरी उम्मीद है कि नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट रहने वाले हैं। इससे पहले रविवार को जब मीडिया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से एग्जिट पोल पर सवाल पूछा था तो राहुल ने कहा था कि यह एग्जिट पोल नहीं है बल्कि मोदी पोल है।


बता दें कि तमाम तरह के एग्जिट पोल में यह दावा किया जा रहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की फिर से सत्ता में वापसी हो सकती है हालांकि विपक्षी गठबंधन एग्जिट पोल में किए जा रहे तमाम दावों को नकार रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अपने आवास पर गठबंधन की बैठक के बाद कहा था कि इंडी गठबंधन को 295 सीटें या उससे अधिक सीटों पर जीत मिलने जा रही है।