BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
03-Mar-2022 09:33 PM
DHANBAD: धनबाद के एक स्कूल में भूत के नाम पर भगदड़ मच गयी। बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र स्थित अभय सुंदरी गर्ल्स स्कूल हीरापुर में जिस वक्त भगदड़ मची उस समय स्कूल में परीक्षा चल रही थी। परीक्षा दे रही छात्राएं क्लास छोड़कर भूत-भूत चिल्लाते हुए स्कूल परिसर में भागती नजर आईं।
छात्राएं काफी दहशत में थी। कुछ छात्राएं रोती भी दिखी। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर छात्राओं को शांत कराया।
बताया जाता है कि गुरुवार को अभय सुंदरी गर्ल्स स्कूल में फर्स्ट सीटिंग की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान किसी क्लास में परीक्षा देतीं छात्राओं को भूत नजर आ गया। जिसके बाद पूरे क्लास में भूत-भूत का शोरगुल होने लगा। बच्चे अपने-अपने क्लास रूम से निकलकर स्कूल प्रांगण में गिरते-भागते पहुंचे। जहां दहशत से आधा दर्जन छात्राएं बुरी तरह सदमे में हैं।
डरी सहमी कुछ बच्चियों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने बताया कि परीक्षा को रोकने के लिए किसी ने साजिश के तहत ऐसी अफवाहें उड़ाई है। जिसमें किसी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है।