ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने बिहार से दिल्ली पहुंचे युवक का खौफनाक हश्र: प्रेमिका...

एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने बिहार से दिल्ली पहुंचे युवक का खौफनाक हश्र: प्रेमिका ने चाकू से गोद दिया, हालत गंभीर

12-Feb-2023 06:59 AM

By First Bihar

DELHI: अपनी एक्स गर्ल फ्रेंड से मिलने की चाहत बिहार के एक युवक के लिए काफी मंहगा साबित हुआ. पूर्व प्रेमिका ने उसे चाकू से गोद दिया और फिर पार्क में तड़पता हुआ छोड़ कर निकल गयी. पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया है. 


दिल्ली पुलिस को खबर मिली थी कि दिल्ली के बोंटा पार्क में 26 साल का एक युवक बुरी तरह घायल हालत में पड़ा है. उसके बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उसे धारदार हथियार से मार कर इस तरह जख्मी कर दिया है. घायल युवक बिहार के दरभंगा का रहने वाला है.


घायल युवक ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में रह रही उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उसे मिलने के लिए पार्क में बुलाया था. अपनी पूर्व प्रेमिका से मिले के लिए वह बिहार के दरभंगा से ट्रेन पकड़ कर दिल्ली आया था. पार्क में मुलाकात के दौरान ही पूर्व प्रेमिका ने उस पर हमला कर दिया और चाकू जैसे धारदार हथियार से बुरी तरह गोद दिया. 


सोशल मीडिया से दोस्ती, प्यार औऱ फिर ये हाल

बुरी तरह घायल युवक के बयान के बाद पुलिस ने उसकी एक्स गर्ल फ्रेंड को तलाश निकाला. पुलिस की टीम ने उसकी पूर्व प्रेमिका से पूछताछ की तो उसने हमले की बात से इंकार कर दिया. युवती ने पुलिस से बताया कि डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती बिहार के दरभंगा के रहने वाले गौतम चौधरी से हुई थी. लड़की ने बताया-मेरा परिवार इस रिश्ते पर खुश नहीं था और घर के लोग शादी को राजी नहीं थे. ऐसे में मैंने खुद को गौतम से दूर कर लिया था.


उसने खुद अपने उपर हमला किया

लड़की का कहना है कि उसने गौतम चौधरी से रिश्ता तोड़ लिया लेकिन फिर भी वह उसके पीछे पड़ा था. पुलिस के मुताबिक  लड़की ने ये बताया कि उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गयी थी. लेकिन गौतम चौधरी ने उसकी अंतरंग तस्वीरें उसके होने वाले पति को भेज दी. इसके बाद उसकी सगाई रद्द हो गई थी. लड़की ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि गौतम ने उससे मिलने का बहुत रिक्वेस्ट किया था. इसके बाद वह उससे मिलने पार्क में गई थी लेकिन उस पर कोई हमला नहीं किया. लड़की ने पुलिस को बताया कि गौतम ने खुद ही अपने उपर चाकू से वार किया और खुद को घायल कर लिया.


उधर, दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस को दिल्ली के एक पार्क में एक युवक के घायल अवस्था में पड़े रहने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गौतम चौधरी को अस्पताल ले गई. पुलिस के मुताबिक गौतम बिहार के दरभंगा का रहने वाला है औऱ ट्रेन से दिल्ली आया था. वह दिल्ली में अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलना चाहता था. 


हालांकि गौतम के परिवार के लोग लड़की पर हमले का आऱोप लगा रहे हैं. गौतम चौधरी के बड़े भाई सुमन कुमार चौधरी ने बताया कि गौतम केरल के एक निर्माण कंपनी में काम करता है. वह दरभंगा में अपने गांव में था, जहां से उसे केरल जाना था. लेकिन केरल जाने से पहले गौतम उस लड़की से मिलने गया था। गौतम के भाई ने ये दावा किया कि गौतम की सगाई उस युवती से हुई थी जो किसी कारण रद्द हो गई थी. सुमन चौधरी ने कहा कि लड़की ने ही उनके भाई पर हमला किया है. वैसे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. गौतम के भाई ने बताया कि गौतम का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. उसने बनाया कि गौतम फिलहाल बोल नहीं पा रहा है.