ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल

Ex डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी का आवास बदला, 33 विधायकों को मिला नया ठिकाना

23-Sep-2022 07:50 AM

PATNA : बिहार के दो पूर्व उपमुख्यमंत्री को अब नया आवास मिला है। तारकिशोर प्रसाद को 2 एम स्ट्रैंड रोड, जबकि रेणु देवी को अब एक पोलो रोड आवास में शिफ्ट होना है। दरअसल, कल यानी गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष अवध विहार चौधरी ने पूर्व मंत्रियों समेत कुल 35 को आवास आवंटित किया है। 





अन्य पूर्व मंत्रियों की बात करें तो नितिन नवीन को बी-3-42 बेली रोड, जिवेश कुमार को 1 प्लस 2, बैंक हार्डिंग रोड, प्रमोद कुमार को आर-1 ओ-1 न्यू पुनाईचक का आवास। वहीं, विधायकों में रामानुज प्रसाद को 3- हार्डिंग रोड और आबिदुर रहमान को 23-ए-60 नेहरू पथ आवास आवंटित हुआ है। बता दें, भवन निर्माण विभाग से जो 28 आवास मिले थे उसे अलग-अलग विधायकों को दे दिये गये हैं। इन सभी 28 को वीरचंद पटेल पथ में बने आवास में शिफ्ट होना है। 





विधानसभा सचिवालय ने बताया है कि कई विधायकों के कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बावजूद उन्हें आवास आवंटित नहीं किया जा सका था। इसको लेकर उन्होंने कई बार आपत्ति भी जताई थी। उनका कहना था कि सरकारी आवास न मिलने के कारण हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विस अध्यक्ष ने प्राथमिकता के आधार पर सभी विधायकों को जल्द से जल्द आवास आवंटित करने के लिए भवन निर्माण विभाग के मंत्री और पदाधिकारियों के साथ 15 सितंबर को बैठक बुलाई थी। बैठक में आश्वासन दिया गया था कि विधायक आवास योजना के तहत तत्काल 65 आवास 15 दिनों में विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध करा दिये जाएंगे। इन्हीं में से 28 का ठिकाना बदल दिया गया है।