Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
13-Apr-2024 11:18 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला के एक्स बॉयफ्रेंड ने उसके पति पर जानलेवा हमला कर धारदार हथियार से कान काट दिया। बुरी तरह घायल महिला के पति को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित की पत्नी का बॉयफ्रेंड मौके से फरार हो गया।
घटना सीतामढ़ी जिले के भासर इलाके की है। जहां लीलाधर पाठक के पुत्र मनोज पाठक पेशे से शिक्षक हैं और कोचिंग चलाकर बच्चों को पढ़ाते हैं। घटना उस वक्त हुई जब वह कोचिंग में बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी चश्मा और चेहरे पर मास्क लगाकर एक शख्स उनकी कोचिंग में अचानक आ धमका। जिस क्लास में मनोज पाठक पढा रहे थे वह शख्स वहां पहुंच गया और अचानक शिक्षक मनोज पर हमला कर दिया। मनोज भी नहीं समझ पाया कि आखिर उन पर क्यों हमला किया गया है।
हमलावर ने पहले क्लास रूम में घुसकर शिक्षक से बातचीत की। फिर थोड़ी देर बाद बैग से धारदार हथियार निकाला और शिक्षक पर हमला करने लगा। इस दौरान उसने शिक्षक का कान भी काट दिया। जिससे टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया। शिक्षक मनोज पाठक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार हमलावर उसकी पत्नी का एक्स बॉयफ्रेंड है। वह शिक्षक की पत्नी से बेइंतहा मोहब्बत करता था। उसकी प्रेमिका की शादी जब शिक्षक मनोज पाठक से हो गयी तब से युवक नाराज चल रहा था। वह अपनी प्रेमिका के पति को सजा देने के फिराक में लगा था। जब मौका मिला तब उसने प्रेमिका के पति पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।