बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
16-Jun-2021 06:31 PM
DESK: बिहार में निवेश की बात आगे बढ़ रही है। निवेशकों ने सिर्फ उद्योग लगाने को प्रस्ताव ही नहीं दिए बल्कि बात उससे भी आगे बढ़ गयी है। बिहार में इथेनॉल उद्योग को लेकर जबरदस्त सरगर्मी है। इथेऩॉल पॉलिसी आने के बाद से बिहार में इथेनॉल उत्पादन फैक्ट्री लगाने वालों की होड़ सी मच गयी है। इसे लेकर आज पटना स्थित कार्यालय में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने ‘इथेनॉल कुकिंग स्टोव’ का एक डेमो देखा। डेमो के दौरान LAPIS FLAME के नाम से इस स्टोव को इथेनॉल फ्यूल से जलाकर दिखाया गया।
बिहार के इथेनॉल उत्पादन यूनिट्स लगाने के लिए उद्योग विभाग को आवेदन भी मिले हैं। जिनमें से कईयों को स्टेज-1 क्लीयरेंस भी SIPB द्वारा दे दिया गया है और अन्य आवेदनों पर भी विचार किया जा रहा है। एक तरफ तो बिहार सरकार मिशन मोड पर राज्य में इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने में जुटी हैं, दूसरी तरफ कंपनीज़ और इनोवेटर्स भी इथेनॉल फ्यूल बेस्ड प्रोडक्ट्स तैयार करने में जुटी हैं। इसी बीच आज इसका एक डेमो मंत्री शाहनवाज हुसैन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें इथेनॉल फ्यूल से जलाकर स्टोव को दिखाया गया।
Ethanol Cooking Stove LAPIS FLAME का डेमो देखने के बाद बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि इथेनॉल को लेकर अलग अलग तरह के प्रयोग हो रहे हैं। नए-नए प्रोडक्ट्स की R&D की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार का मकसद इथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में बिहार को अग्रणी राज्यों में लेकर जाना है और इसके लिए निरंतर कोशिशें की जा रही हैं औऱ अब तक हुए प्रयासों का बहुत ही अच्छे परिणाम मिल रहे है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में वो समय आएगा जब इथेनॉल से बसें और कारें भी चलेंगी औऱ खाना बनाने में भी इसका उपयोग होने लगेगा।