सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
17-Jun-2024 09:33 AM
By First Bihar
PATNA : नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। ईओयू ने कहा है कि उसे अभी तक एनटीए की ओर से परीक्षा की मूल प्रश्नपत्र की प्रति नहीं भेजी गई है। इस वजह से ईओयू इस मामले की जांच को आगे नहीं बढ़ा पा रहा है।
ईओयू की ओर से एनटीए को अबतक तीन बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। लेकिन प्रश्नपत्र की प्रति उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसको लेकर जांच में शामिल अधिकारी भी हैरान हैं।
ईओयू सूत्रों के अनुसार 18-19 जून को 9 परीक्षार्थियों से अलग-अलग पूछताछ किए जाने के लिए प्रश्नावली तैयार की गयी है। यह जानकारी ली जायेगी कि परीक्षार्थियों के अभिभावकों से क्या पहले ही ब्लैंक चेक ले लिया गया था। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने की तिथि से लेकर परीक्षा देने के दिन तक की सभी गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी।
इसके अलावा नीट परीक्षा को लेकर उन्हें किन-किन स्रोतों से क्या-क्या मदद मिली है, इसको लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
आपको बताते चलें कि इन सभी नौ परीक्षार्थियों को ईओयू द्वारा नोटिस जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। नीट पेपर लीक मामले में चार परीक्षार्थियों एवं 6 परीक्षा माफिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है। इसमें कई अहम जानकारियां भी इन लोगों ने पुलिस को दी है। इसमें प्रश्नपत्र हासिल करने, तैयार उत्तर से मिलान करने और उत्तर याद करने के बाद प्रश्नपत्र को जलाने की बात तक कबूल की गई है।