ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
12-Jun-2023 07:30 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA/RANCHI: पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन का इंतजार अब खत्म हो गया है. सोमवार यानी 12 जून को को पटना से रांची के लिए रवाना हो गई. रवाना करने से पहले विधिवत पूजा की गई. और हरी झंडी के साथ इसे रांची के लिए रवाना किया गया. हाई स्पीड ट्रेन को पटना जंक्शन से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना किया गया. जो गया और बरकाकाना के रास्ते यह ट्रेन रांची पहुंचेगी.
ट्रेन इस दौरान 08.20 बजे गया पहुंचेगी और यहां से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी. फिर वापसी में रांची से पटना के लिए 14.20 बजे खुलकर 19.00 बजे गया पहुंचेगी और यहां से 19.10 बजे खुलकर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी. बता दें वंदे भारत एक्सप्रेस का पटना से रांची के बीच 6 स्टेशनों पर ठहराव होगा. पटना से खुलने के बाद जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में इस ट्रेन का ठहराव होगा. गया में यह ट्रेन 10 मिनट रूकेगी जबकि बरकाकाना में इस ट्रेन का ठहराव पांच मिनट के लिए होगा. बाकि स्टेशनों पर ट्रेन कितनी देर रूकेगी फिलहाय यह तय नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि ट्रायल के दौरान जो समय तय किया गया है वहीं इस ट्रेन की टाइमिंग होगी लेकिन ट्रायल के बाद इसमें कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं.
वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन को लेकर दानापुर और धनबाद रेल डिवीजन की तरफ से TI प्रतिनियुक्ति किए गए हैं जो ट्रायल के दौरान पल- पल की रिपोर्ट देंगे. उधर, ट्रेन के परिचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से रेल कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी गई थी. रेलवे के वरीय अधिकारियों की देखरेख में कर्मियों को ट्रेंड किया गया है. इस ट्रायल रन के दौरान सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसका परिचालन शुरू हो जाएगा. वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची के बीच की दूरी महज 6 घंटे में तय करेगी.