ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, 'पुष्पा 2' के रिलीज के चलते संध्या...

Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, 'पुष्पा 2' के रिलीज के चलते संध्या थिएटर मची थी भगदड़, महिला की गई थी जान

13-Dec-2024 12:52 PM

By First Bihar

DESK : साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन को अरेस्ट कर लिया है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिल्म ‘पुष्पा-2’ और खुद अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि लोग उनकी एक झलक देखने को आतुर रहते हैं।


फिल्म पुष्पा 2 की पेड प्रीव्यू के दौरान अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर पहुंचे थे, जहां एक्टर को देख फैंस बेकाबू हो गये थे और जिसके चलते फिल्म देखने आई एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। वहीं, इस केस से निपटने के लिए अल्लू् अर्जुन ने तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया था। 


अल्लू अपने फिल्म का प्रमोशन करने अलग-अलग जा रहे थे और इसी क्रम में वो संध्या थिएटर भी पहुंचे थे। शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि यहां इतनी भीड़ हो जाएगी। लेकिन यहां बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण यह दुखद घटना हो गई। हालांकि,हादसे के बाद से ही अल्लू अर्जुन पीड़ित परिवार को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख भी जताया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और इलाज का वादा भी किया।अल्लू अर्जुन ने परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था।


गौरतलब हो कि, हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को खारिज करने की मांग करते हुए हीरो अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनके आगमन के कारण मची भगदड़ में उनकी पत्नी रेवती की मृत्यु हो गई। अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी और बेटे की गंभीर चोटों के संबंध में एम भास्कर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर चिक्कडपल्ली पुलिस द्वारा लिखी गई एफआईआर को खारिज करने के लिए याचिका दायर की है।