ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / इंगेजमेंट से चार दिन पहले गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, कत्ल की सनसनीखेज...

इंगेजमेंट से चार दिन पहले गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, कत्ल की सनसनीखेज वारदात सुन उड़ जाएंगे आपके होश

17-Dec-2019 12:36 PM

DESK : मंगनी से ठीक चार द‍िन पहले ही मंगेतर ने दो दोस्तों के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या कर दी. यह द‍िल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है. हत्या के 10 दिन के अंदर ही पुलिस ने कानपुर के हरप्रीत कौर ब्लाइंड केस का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अभी हत्या का मुख्य आरोपी और मंगेतर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

शादीशुदा होने के बाद भी कर रहा था मंगनी 
कानपुर की रहने वाली हरप्रीत कौर जवाहर नगर गुरूद्वारे के सेवादार सुरेंद्र सिंह की बेटी थी. हरप्रीत एक शादी में शामिल होने दिल्ली गई थी, वहीं उसकी मुलाकात दिल्ली गुरूद्वारे के सेवादार जुगराज सिंह से हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. पर जुगराज पहले से ही शादीशुदा था और इसके बावजूद वह हरप्रीत से सगाई करने को तैयार हो गया. 13 दिसंबर को दोनों मंगनी होनी थी.

राज खुलने के डर से कर दी हत्या
जुगराज मंगनी की डेट तय होने के बाद अपने राज खुल जाने के डर से डर गया और उसने हरप्रीत के मर्डर की साजिश बना डाली. जिसके बाद जुगराज पहले 1 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ हत्या के नियत से हरप्रीत के घर कानपुर पहुंचा. पर घर के आसपास CCTV कैमरा देखकर डर गया और प्लान बदलते हुए वापस दिल्ली चला गया. 

दोस्तों के साथ मिलकर  की हत्या
इसके बाद उसने हरप्रीत को कॉल किया और सगाई की शॉपिंग के लिए दिल्ली बुलाया. ट्रेन से हरप्रीत जाने वाली थी पर एन वक्त पर जुगराज ने उसे कॉल किया और कहा कि वह उसे सरप्राइज देने कानपुर आ गया है और उसे वह कार से दिल्ली ले जाएगा. जिसके बाद जुगराज ने कानपुर रेलवे स्टेशन से हरप्रीत को कार में बैठा लिया और अपने दो दोस्त सुखविंदर सिंह और सुखचैन के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की नियत से कानपुर के महाराजपुर इलाके में नेशनल हाइवे पर फेंक कर फरार हो गया. 

9 दिसंबर को जब हरप्रीत के घरवालों की उससे बात नहीं हुई तो उसके पिता सुरेंद्र सिंह ने उसकी गायब हो जाने की रिपोर्ट लिखाई. जिसके बाद महराजपुर से हरप्रीत की लाश बरामद की गई. पुलिस ने जांच करते हुए इस केस में शामिल एक आरोपी सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया. 

सुखविंदर से पूछताछ में पता चला है क‍ि हरप्रीत की हत्या की साजिश खुद उसके मंगेतर जुगराज ने रची थी. सुखविंदर ने बताया कि जुगराज पहले से शादीशुदा था और प्यार का ड्रामा करने के बाद जब हरप्रीत ने भी शादी करने की बात कही तो उसने पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी.