ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

एनकाउंटर मामले में 2 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, शहीद दारोगा का सर्विस पिस्टल भी बरामद

27-Feb-2021 05:47 PM

By SAURABH KUMAR




SITAMARHI: शराब तस्कर और पुलिस एनकाउंटर मामले में 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से शहीद दारोगा दिनेश राम का सर्विस पिस्टल भी बरामद किया गया है। 


सीतामढ़ी एनकाउंटर मामले की जांच में जुटी स्पेशल टीम ने शहीद दारोगा दिनेश राम से लूटी गई सर्विस पिस्टल को बरामद किया है। साथ ही दो अपराधी अभिषेक सिंह और टुटू को गिरफ्तार किया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने यह जानकारी दी।


गौरतलब है कि शराब तस्कर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिसमें मेजरगंज थाने के एक चौकीदार लालबाबू पासवान घायल हुए थे जबकि दारोगा दिनेश राम इस दौरान शहीद हो गए। वही मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी रंजन सिंह पुलिस की गोली से मारा गया था। घटना मेजरगंज थाना क्षेत्र के कोवारी गांव में हुई थी।



मुठभेड़ में शामिल चार अपराधियों में एक मारा गया जबकि दो अपराधियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही तीसरा अपराधी अब भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी हुई सर्विस रिवॉल्वर के अलावा एक देसी कट्टा भी अपराधियों के पास से बरामद किया है। एनकाउंटर में दारोगा के शहीद होने के बाद से लगातार कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन सीतामढ़ी एसपी द्वारा गठित टीम में 3 दिनों के अंदर इसमें शामिल अपराधियों को दारोगा की लूटी हुई पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।