ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने सुनाई आपबीती

20-Jul-2022 08:30 AM

ARA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने ये खुद साबित कर दिया है। बीते दो दिनों की बात करें तो पांच जगहों पर फायरिंग की गई है। इसमें तीन लोग अपनी जान गवां चुके हैं और दो लोग घायल हैं। ताजा मामला आरा के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर एक का है, जहां मंगलवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर अपराधी बड़ी आसानी से भाग निकले। 


मृतक की पहचान  नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर एक के रहने वाले श्याम नंदन सिंह के 45 साल के बेटे हरिशंकर प्रेमी के रूप में की गई है। उसका जगदेव नगर गली नंबर एक स्थित अपने मकान में ही नीचे में वैष्णवी इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। वह दुकान में इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बेचने का काम करता था। हरी शंकर की पत्नी सोनाली देवी ने बताया कि वह दोपहर खाना खा कर नीचे दुकान गये। इसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने दूकान पर हमला बोल दिया और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। 


घटना को लेकर सोनाली ने बताया कि उनके मकान के सामने की एक महिला ने उन्हें इसकी जानकारी दी, इसके बाद वह भागी-भागी दुकान में गई। दूकान में उन्होंने पति को खून से लथपथ देखा। आनन-फानन में युवक को आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनाली ने बताया कि जगदेव नगर के ही एक युवक, जिसका नाम अभिषेक है, जिसे उनके पति ने 14 लाख रुपये दिए थे, जिसको लेकर उसे विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।