Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
26-Oct-2023 12:26 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इन अपराधियों पर पुलिस प्रशासन भी नकेल कसने में लगातार नाकामयाब साबित हो रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बहादुरपुर थाना के सैदनगर स्थित मछली बाजार के पास अपराधियों ने विभा इलेक्ट्रिक दुकान के मालिक राजू ठाकुर पर रंगदारी को लेकर गोली चला दी। गनीमत यह रही की गोली दुकानदार को लगी नहीं तो किसी तरह मौके से जान बचाकर भाग निकले। वही सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार,गुरुवार की सुबह राजू ठाकुर अपने दुकान के पास अपने एक मित्र शंभू पंजियार के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय उनके ऊपर बाइक सवार एक व्यक्ति गोली चलाते हुए फरार हो गया। गनीमत रही की यह गोली दुकानदार को लगी नहीं,इसके बाद यह भी मौके से जान बचाकर भाग निकले।
वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगो ने लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा करने लगे। जिसके बाद सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाना की पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा को शांत कर यातायात को बहाल करवाया। वही स्थानीय लोगो की मांग है कि शीघ्र अपराधी को गिरफ्तार किया जाय।
उधर, इस घटना को लेकर पीड़ित व्यवसायी राजू कुमार ने बताया कि, वे लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेंता चौक पर दुकान चलाते है। उनसे सैदनगर निवासी प्रमोद दास लगातार रंगदारी की मांग किया करता था। आज सुबह भी उसने रंगदारी मांगी। जब मैने उसे पैसे देने से इनकार किया तो उसने फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के दौड़े तो आरोपी अपनी बाइक से भाग गया। स्थानीय लोगो के सहयोग से काफी दूर तक पीछा भी किया गया। लेकिन नही पकड़ा जा सका।
इस सम्बंध में घटना स्थल पर मौजूद बहादुरपुर थाना की ASI प्रतिमा कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगो से सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुँचे है। घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए है। स्थानीय लोगो ने सड़क जाम कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।