ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
27-May-2024 04:38 PM
By RANJAN
ROHTAS : मोतिहारी से इलेक्शन ड्यूटी के लिए रोहतास के डेहरी आए एक होमगार्ड जवान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद समुल्लाह के रूप में हुई है जो मोतिहारी के कुंडवा थाना के गोदरी गांव के रहने वाले थे।
मो. समुल्लाह की तैनाती होमगार्ड में थी। सासाराम और काराकाट में 1 जून को चुनाव होने हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए बीएमपी-2 में आकर रुके हुए थे। बताया जाता है कि प्रचंड गर्मी और लू के कारण इलेक्शन कराने आए इस होमगार्ड जवान की अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी।
जिसके बाद आनन-फानन में उन्हे डेहरी के अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां के चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उन्हें ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मोहम्मद समुल्लाह की मौत हो गई। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।