Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
10-Aug-2020 07:54 PM
DELHI: चुनाव आयोग ने आज फिर कहा है कि बिहार में तय समय पर ही विधानसभा चुनाव होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रख कर चुनाव की तैयारियां की जा रही है. यानि चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनजर चुनाव को स्थगित करने की मांग को खारिज कर दिया है.
क्या बोले सुनील अरोड़ा
एक टेलीविजन चैनल से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव को समय पर कराने की तैयारी कर रहा है. चुनाव आयोग कोरोना को लेकर सारे एहतियात बरत रहा है. महामारी को लेकर सारे प्रबंध किये जायेंगे. लेकिन विधानसभा चुनाव समय पर ही कराने का फैसला लिया गया है.
RJD से लेकर LJP की मांग खारिज
दरअसल आरजेडी से लेकर एलजेपी जैसी पार्टियों ने कोरोना महामारी के मद्देनजर बिहार विधानसभा चुनाव को स्थगित करने की मांग की थी. लोक जनशक्ति पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर कहा है कि बिहार में इस वक्त चुनाव कराना लाखों-करोड़ों लोग की जान खतरे में डालना होगा. वहीं आरजेडी ने चुनाव में पारंपरिक तरीके से प्रचार करने की इजाजत मांगी है. आरजेडी ने कहा है कि अगर उन्हें जनता के बीच जाकर प्रचार करने की इजाजत नहीं मिली तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे. उधर कांग्रेस ने भी ऐसी ही मांग की है.
लेकिन चुनाव आयोग के तेवर से लग रहा है कि वह ऐसी राय मानने को तैयार नहीं है. हालांकि चुनाव आयोग ने इलेक्शन को लेकर बिहार के राजनीतिक पार्टियों से राय मांगी है. पहले उनसे 31 जुलाई तक सुझाव देने को कहा गया था. बाद में इसे बढाकर 11 अगस्त कर दिया गया है. यानि 11 अगस्त तक राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राय रख सकती हैं.