लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
12-May-2021 07:24 AM
By DIPAK
NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में मात्र एक हजार रुपये के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बड़ा भाई नशे में धुत थे और नशे की हालात में ही उसने अपने छोटे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं हत्या करने के बाद बड़ा भाई मौके से फरार बताया जा रहा है.
घटना कराय परसुराय थाना इलाके के मखदुमपुर गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, दो भाईयों के बीच मात्र एक हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ जिसमें पहले दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और बाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में मृतक का नाम पवन बताया जा रहा है वहीं आरोपी बड़े भाई का नाम शैलेश कुमार बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, बड़ा भाई शैलेश पासवान नशे में धुत होकर घर पहुंचा उसी समय छोटे भाई ने उसे दिए गए रुपए की मांग कर दी. फिर क्या था शैलेश आग बबूला हो गया और फिर दोनों में मारपीट हुई उसके बाद तुरंत शैलेश ने कमर से पिस्टल निकाली और अपने छोटे भाई पवन के पेट में गोली मार दी. गोली लगने से पवन की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने जब गोली की आवाज़ सुनी तो कोहराम मच गया.
परिजनों ने शैलेश को पकड़ना चाहा लेकिन हत्या करने के बाद शैलेश मौके से फरार हो चुका था. आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आरोपी शैलेश की गिरफतारी के लिए छापेमारी की जा रही है.