Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला road accident : कात्यायनी मंदिर पूजा करने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ईशान की शान के मुरीद हुए सीएम नीतीश, ट्वीट कर दी बधाई Bihar Police : अब पहले से और अधिक हाईटेक होगी बिहार की पुलिस, अब इस पोर्टल से जुड़ी देशभर की एजेंसी; जानिए क्या होगा फायदा Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा
24-Jan-2022 01:43 PM
BUXAR: एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की जिन्दगी तबाह कर दी। पीड़ित लड़की का सपना था कि वह आर्मी में जाकर देश की सेवा करें। सेना में जाने के लिए वह तैयारी में भी लगी थी। लेकिन उसके सारे सपनों पर एक युवक ने पल भर में पानी फेर दिया।
आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लड़की पर हमला बोला। उसकी एक आंख में चाकू घोंप दिया जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गयी घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गये। घटना के दो महीने होने को हैं लेकिन अब तक मुख्य आरोपी और उसका 4 साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पिछले दो महीने से पीड़िता हॉस्पिटल में इलाजरत है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने यह धमकी दी थी कि यदि तू मेरी नहीं हो सकी तो किसी और का भी नहीं होने दूंगा।
घटना डुमरांव अनुमंडल के भरियार ओपी थाना क्षेत्र स्थित चक्की विश्वेश्वर डेरा गांव की है। 12 नवम्बर 2021 की सुबह चंपा कुमारी पर मनचलों ने उस वक्त हमला बोला। जब वो आर्मी की बहाली के लिए दौड़ का अभ्यास करने मैदान में गयी थी। पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने एक साथ हमला बोला। लड़की की जमकर पिटाई की।
बात पिटाई तक नहीं रही इस दौरान बदमाशों ने उसके एक आंख में चाकू घोंप दिया जिससे उसकी आंख की रोशनी चली गयी। काफी दिनों तक उसका इलाज सदर अस्पताल में हुआ लेकिन कुछ दिन बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बक्सर के विश्वमित्र हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया जहां अब भी उसका इलाज जारी है। हैरत की बात यह है कि घटना के करीब दो महीने हो चुके हैं लेकिन सभी आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।
पीड़िता ने बताया कि भरियार बाजार निवासी लक्ष्मण के मकान में बबलू रहता था। जो उससे एकतरफा प्यार करता था और शादी करना चाहता था। उसकी हरकतों से लड़की परेशान थी। उसने कई बार उससे कहा कि वह उससे प्यार नहीं करती और ना ही शादी करेगी। जब वह 2017 में स्नातक पार्ट वन की परीक्षा देने गई थी उस वक्त बबलू ने उसे यह धमकी दी थी कि यदि हमसे शादी नहीं की तो किसी और शादी करने लायक नहीं छोड़ेंगे। उसकी बातों को उस वक्त मैंने गंभीरता से नहीं लिया।
इसी का नतीजा है कि आज उसका यह हाल है। चंपा ने बताया कि उसने सेना में जाने का जो सपना देखा था वह अधूरा ही रह गया। जब वह सेना की बहाली के लिए दौड़ का अभ्यास कर रही थी तभी बबलू अपने दोस्तों के साथ आया और अचानक हमला बोल दिया। वह छोड़ने की विनती करती रही लेकिन किसी ने उसकी बातें नहीं सुनी और एक आंख में चाकू घोंप दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। करीब दो महीने से वह अस्पताल में रहकर अपना इलाज करा रही है।
पीड़िता ने मुख्य आरोपी की पहचान बबलू के रुप में की है लेकिन उसके अन्य साथियों का नाम तक नहीं जानती। घटना के दो महीने से ऊपर हो गये हैं लेकिन आज तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। हालांकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी किए जाने की बात कह रही है।
बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने दावा किया कि सभी आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने ओपी प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि पुलिस आखिर कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है और कब तक पीड़िता को न्याय मिल पाता है।