सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Mar-2023 10:26 AM
By First Bihar
MUNGER : दादी- पोती का प्यार से बढ़कर शायद ही कुछ हो। लेकिन, जब एक घटना की वजह से दोनों की जान चली जाए तो फिर पुरे इलाके में मातम का माहौल बन जाता है। अब कुछ ऐसा ही एक मामला बिहार के मुंगेर से निकल कर सामने आया है। जहां एक दीवार गिरने से मलबे में एक साथ खाना खा रही दादी - पोती की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, हवेली खड़गपुर नगर परिषद के राजगंज नहर के समीप मिट्टी के बने घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी और पांच साल की पोती की मौत हो गयी। यह घटना उस समय घटित हुई जब ये दोनों घर के अंदर एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दादी-पोती को मलबे के अंदर से निकाला गया। जसिके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि राजगंज निवासी गरीब साह की 50 वर्षीय पत्नी रेखा देवी अपनी पांच वर्षीय पोती अनंत कुमार साह की बेटी स्वाति कुमारी के साथ खाना खाने के लिए बैठी थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार दोनों के ऊपर आ गिरी। इससे दादी और पोती की मौत मलबे में दबकर हो गयी। जिस जगह रेखा देवी का घर है, उस जगह दूसरा कोई घर न होने के कारण दीवार गिरने के बाद घर में अन्य परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने मलबे के अंदर दबी दादी व पोती को बाहर निकाला, लेकिन तबतक दोनों की मौत हो गयी थी। दादी और पोती की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।
इधर, ग्रामीणों का कहना है कि गरीबी की वजह से रेखा देवी का परिवार राजगंज स्थित राईस मील के पीछे नहर पर मिट्टी का झोपड़ीनुमा घर बनाकर रहती थी. उसको पांच पुत्र और चार पुत्री है। जबकि उसका पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। मृतका रेखा देवी के पति गरीब साह और उनका पुत्र अनंत साह और उसकी पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।