Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
29-Jan-2023 02:12 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक युवक को अपना बकाया पैसा मांगना भारी पड़ गया। उधार पैसा लेने वाले को यह नागवार गुजरा और चंद पैसों के चलते युवक की जान ले ली। घर में घुसकर गोली मारकर युवक की हत्या की गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
घटना जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के तिलकताजपुर गांव की है। जहां पैसे के लेनदेन के विवाद में गांव के ही कुछ युवकों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान ग्रामीण प्रेमशंकर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने बताया कि चंदन गाड़ी भाड़े पर चलवाता था। जिसका कुछ लेनदेन का बकाया गांव के ही विक्की कुमार के पास था।
उसी बकाये पैसे के लिए चंदन ने विक्की को शाम में फोन कर मांगा। इसी बात पर गुस्सा होकर विक्की और चंदन के बीच गाली गलौज हो गई इसी बात पर विक्की अपने चार सहयोगी के साथ चंदन के घर पहुंचा और तीन गोली मार दी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची रुन्नीसैदपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।