ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / एक तीर से दो निशाना : नीतीश नहीं होंगे विपक्ष का PM उम्मीदवार...

एक तीर से दो निशाना : नीतीश नहीं होंगे विपक्ष का PM उम्मीदवार ! बोले लालू यादव ... बिना पत्नी का नहीं होना चाहिए प्रधानमंत्री

06-Jul-2023 02:56 PM

By First Bihar

DELHI : प्रधानमंत्री कोठी में जो बिना पत्नी के जो लोग रहते हैं, ये बहुत गलत है। ये खत्म करना चाहिए और जो पीएम हो वो पत्नी के साथ कोठी में रहे। यह बातें आज राजद सुप्रीमों लालू यादव ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कही है। ऐसे में अब लालू यादव के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस बात की भी चर्चा तेज है कि लालू अपने चिर -परचित अंदाज में यह साफ़ कर दिया है कि- अब न तो पीएम मोदी रहने वाले हैं और न ही विपक्ष का पीएम चेहरा नीतीश कुमार होने वाले हैं। 


दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार को हेल्थ चेकअप के लिए गुरुवार को पटना से दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 2024 में पीएम चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया। लालू यादव ने कहा कि जो भी पीएम हो, वो बिना पत्नी का नहीं होना चाहिए। पीएम ऐसा जो पत्नी के साथ कोठी में रहे। यह पूरा बयान लालू यादव ने उस समय दिया जब उनसे यह पूछा गया कि, 2024 चुनाव के लिए विपक्ष का पीएम का चेहरा कौन होगा ? इस पर लालू यादव ने कहा, जो भी पीएम हो, वो बिना पत्नी का नहीं होना चाहिए। जो प्रधानमंत्री बिना पत्नी के रहते हैं, वो बहुत गलत है। ये खत्म करना चाहिए। जो भी पीएम बने, वो पत्नी के साथ होना चाहिए। 


मालूम हो कि, बिहार की राजधानी पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक के दौरान लालू यादव ने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी को शादी करने को कहा था। इस दौरान लालू यादव ने यह भी कहा था कि, आप शादी की तैयारी कीजिए हमलोग साथ में बराती जाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद अब लालू यादव ने एक बार फिर से कह दिया है कि- पीएम का चेहरा वही होगा जिसके पास पत्नी होगी। इसका मतलब साफ़ है कि पीएम की लिस्ट से उन्होंने नीतीश कुमार का नाम हटा दिया है। 


हालांकि, लालू ने बात है पीएम मोदी के संबंध में कही है।  लेकिन राजनीतिक जानकार यह भली -भांति जानते हैं कि लालू यादव इशारों ही इशारों में अपनी बातें कहते हैं। ऐसे में अब उन्होंने इशारों ही इशारों में कह दिया है कि पीएम का चेहरा वही होगा जिनके पास पत्नी होगी। लिहाजा उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि विपक्ष में पीएम का फेस नीतीश कुमार नहीं होने वाले हैं। विपक्ष का चेहरा एक बार फिर राहुल गांधी होने वाले हैं। यही वजह है कि लालू ने उन्हें दूल्हा भी बनने को कहा और खुद बाराती बनने की बात कही है।