Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
10-Apr-2024 08:27 AM
By First Bihar
GAYA : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। उनकी गया जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में सर्वोदय विद्या मंदिर हाईस्कूल मैदान में जनसभा होगी। इसके जरिए अमित शाह औरंगाबाद के साथ ही गया लोकसभा सीट को भी साधेंगे। इसमें खास बात यह है कि रालोजपा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी शाह के साथ मंच साझा करेंगे।
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 का कार्यक्रम घोषित होने के बाद शाह का यह पहला बिहार दौरा है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले जमुई और नवादा में रैलियां कर चुके हैं। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को सबसे पहले पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे गया एयरपोर्ट आएंगे। गया से वे हेलिकॉप्टर से गुरारू पहुंचेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार,दोपहर तीन बजे अमित शाह गुरारू में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वे औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी सांसद एवं पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सह सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ होंगे। अमित शाह गुरारू में करीब एक घंटा रुकेंगे। रैली को संबोधित करने के बाद वे वापस गया के लिए रवाना हो जाएंगे।
बताते चलें कि गुरारू प्रशासनिक रूप से गया जिले में आता है लेकिन इसकी लोकसभा सीट औरंगाबाद में लगती है। शाह इस रैली में मुख्य तौर पर औरंगाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन में ही वोट मांगेंगे। मगर इसके जरिए वे गया लोकसभा सीट को भी कवर कर लेंगे। क्योंकि इस लोकसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग शाह की रैली में मौजूद रहेंगे। गया से पूर्व सीएम जीतनराम मांझी एनडीए के प्रत्याशी हैं। पीएम मोदी गया शहर में 16 अप्रैल को उनके समर्थन में जनसभा भी करने वाले हैं।