अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
19-Oct-2024 08:46 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब से जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना या इसका सेवन करना गैरकानूनी है। इतना ही नहीं राज्य में पिछले दो से तीन दिनों के अंदर शराब के सेवन से 30 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इसके बाद भी शराब कारोबारी अपने काले कारनामों से पीछे नहीं हट रहे। ऐसे में ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है। जहां अवैध तरीके से शराब बिक्री सुचना पर रेड मारने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है।
जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस पर अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। यह हमला नाथनगर थाने की पुलिस टीम पर की गई है। इनलोगों पर दो बाइक पर सवार अपराधियों ने फायरिंग की है। गनीमत यह रही कि इस फायरिंग में किसी को गोली लगी नहीं है।
वहीं पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दो अपराधी को दो देशी कट्टा और गोली के साथ खदेड़ कर पकड़ लिया गया है। लेकिन दो अपराधी भागने में कामयाब हो गए।अपराधी द्वारा पुलिस टीम पर हमला किए जाने के बाद इस इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही वरीय अधिकारी भी पुरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
इधर पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। नाथनगर थाना की पुलिस पहुंचकर अपराधी को धड़ पकड़ के लिए पुरे इलाके में सघन छापेमारी कर रही है। सूचना पर डीएसपी राकेश कुमार 2 नाथनगर थाना पहुंच कर बताया कि अपराधी से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।