RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
25-May-2022 07:38 AM
MADHEPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच बिहार के एक मधेपुरा से खबर आई है, जहां एक तरफ बदमाशों ने मुरलीगंज प्रखण्ड के तिलकोरा में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया तो वहीं दूसरी ओर ग्वालपाडा में जिरवा रेशना NH 106 पर एक युवक को गोली मार दी और उसकी बाइक छीन कर फरार हो गए।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मुरलीगंज के तिलकोरा, वार्ड नं 11 के दिलीप कुमार यादव तिलकोरा बजरंग बली मंदिर के आगे से होते हुए अपने घर की तरफ जा रहे थे। अचानक एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिलीप यादव पर गोली चला दी और भाग गए। इस दौरान ये अपराधी किसी दूसरे का मोबाइल छीन कर भाग रहे थे।
घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना में घायल ग्वालपाडा प्रखंड के सरौनी निवासी प्रभाकर कुमार अपने ससुराल पामा जा रहा था। इसी दौरान जिरवा रेशना NH 106 पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक लिया और उसका मोबाइल और बाइक छीनने की कोशिश की। जब युवक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी उसकी बाइक छीन कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे भी जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।