ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / एक पति के लिए लड़ गयी दो महिलाएं, दूसरी महिला को मारने के...

एक पति के लिए लड़ गयी दो महिलाएं, दूसरी महिला को मारने के लिए भेजा गुंडे

11-Jul-2021 01:14 PM

By neeraj kumar

SAHARSA:  सौतन के बीच चल रहा विवाद एक दूसरे को जानी दुश्मन बना दिया। दुश्मनी ऐसी की एक पति के लिए पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी की हत्या के लिए सुपारी तक दे दी। मामला सहरसा के नवहट्टा प्रखंड के केदली गांव की है। जहां सुपारी मिलने के बाद चार लोग दूसरी पत्नी को मारने के लिए घर तक पहुंच गये। अपराधी हत्या की घटना को अंजाम देने ही वाले थे कि तभी सो रहे बच्चों की चिख पुकार सुनकर घर के अन्य लोग जाग गये। जिसके बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन इस दौरान दो अपराधी भागने में सफल हो गये जबकि दो अपराधी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गये। फिर क्या था ग्रामीणों ने दोनों को बिजली के पोल में बांध दिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दोनों अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के बयान पर मामला थाने में दर्ज किया गया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी छानबीन शुरू कर दी। 


बताया जाता है कि केदली निवासी मनोज राम की शादी दस साल पहले हुई थी। चार बच्चों के पिता होने के बाद मनोज राम ने शिवानी नामक महिला से दूसरी शादी रचा ली। जिसके बाद दोनों पत्नी गांव में रहने लगी और खुद दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने निकल गया। दोनों सौतन के बीच अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाई हुआ करता था। दोनों सौतन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पहली पत्नी गीता देवी ने अपनी सौतन शिवानी की हत्या की सुपारी दे दी। 


अपने मायके से गीता देवी ने चार लोगों को बुलाया। चारों लोग जब आए तब उनकी अच्छे से मेहमानबाजी की गयी। जब घर के सभी लोग सोने चले गये। तब चारों अपराधी मनोज राम की दूसरी पत्नी शिवानी के कमरे में घुस गये और गले में रस्सी बांध कर उसे मारने की कोशिश कर रहे थे तभी शिवानी के बगल में सोए सौतन के बच्चों की निंद टूट गयी। बच्चे रोने लगे और जोर जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़े भागे शिवानी के कमरे में पहुंचे जहां उन्हें देखते ही चारों अपराधी भागने लगे। घर के सदस्यों की शोर को सुनकर ग्रामीण भी इक्टठा हो गये।


 इस दौरान दो अपराधी तो किसी तरह से वहां से भाग निकले लेकिन दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों को बिजली के खंभे में बांधकर ग्रामीणों ने पहले जमकर पिटाई की फिर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। नवहट्टा थानाध्यक्ष ब्रजेश चौहान ने बताया कि पीड़िता शिवानी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची है। पीड़ित महिला के बयान के बाद पुलिस आरोपी महिला पर कार्रवाई में जुटी है।