बिहार विधानसभा चुनाव 2025: इस दिन जारी होगी जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, प्रशांत किशोर करेंगे नाम की घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव 2025: इस दिन जारी होगी जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, प्रशांत किशोर करेंगे नाम की घोषणा Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में अरवल जिला प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा Bihar Politics: ‘महागठबंधन में सबकुछ तय, जल्द होगी सीटों की घोषणा’ सीट शेयरिंग पर मुकेश सहनी का बड़ा दावा Bihar Politics: ‘महागठबंधन में सबकुछ तय, जल्द होगी सीटों की घोषणा’ सीट शेयरिंग पर मुकेश सहनी का बड़ा दावा BIHAR NEWS : बस की छत पर सवार दो यात्री करंट से झुलसे, हालत गंभीर कैमूर में भीषण जाम से लोग परेशान: मोहनिया से टोल प्लाजा तक NH-19 पर घंटों फंसे वाहन चालक Bihar Crime News: बिहार में नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर की लड़की की हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: बिहार में नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर की लड़की की हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम Navi Mumbai Airport : प्रधानमंत्री मोदी ने किया नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन , जानें कब और कहां के लिए शुरू होंगी फ्लाइट?
10-Nov-2021 07:59 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR: सूर्योपासना का महापर्व छठ की छटा देश के साथ-साथ विदेशों में भी बिखड़ी है। छठ की महिमा को सुन विदेशी नागरिक भी छठव्रत कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा में बंद एक विदेशी युवक ने भी छठव्रत किया है। जेल से जल्द रिहा होने की मनोकामनाओं के साथ एक विदेशी नागरिक ने जेल में छठ व्रत किया। नाइजीरिया के रहने वाले युवक युग्वूम सिनाची ओनिया ने आज डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और मनोकामना को पूरा करने की कामना की।
जेल प्रशासन के अनुसार पासपोर्ट उल्लंघन मामले में मुजफ्फरपुर जेल में बंद नाइजीरिया के युवक युग्वूम सिनाची ओनिया ने जेल से मुक्ति पाने और अपने वतन लौटने के लिए महाव्रत छठ पर्व किया। केन्द्रीय कारा के अंदर पोखर में भारतीय बंदियों के साथ ही निर्जला रहकर भगवान सूर्य की उपासना की। नाइजीरिया के युग्वूम ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में पूरे धूमधाम के साथ छठ महापर्व मनाया जा रहा है। जेल परिसर स्थित पोखर में घाट बनाया गया है। उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पर्व में किसी तरह की चुक ना हो इसे लेकर जेल प्रशासन की तरफ से पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में करीब दो सौ महिला और पुरुष बंदी महापर्व छठ कर रहे हैं। सभी कैदियों ने आज अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया है। इनमें 38 वर्षीय नाइजेरियन युग्वूम सिनाची ओनिया और एक मुस्लिम बंदी भी छठ पर्व कर रहे है। अपनी मन्नत पूरा होने के लिए सभी छठ पर्व कर रहे हैं।
जेल प्रशासन की ओर से सभी व्रतियों को वस्त्र दिया गया है। एक मुस्लिम, एक नाइजेरियन सहित 99 महिला बंदी सेंट्रल जेल में छठ पर्व कर रहे हैं। जिससे जेल के अंदर का माहौल भक्तिमय हो गया है। इसे लेकर जेल में बंद कैदियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठ के गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।