IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
04-Jun-2024 07:39 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में लोजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करते हुए दिख रही है। इसी कड़ी में खगड़िया लोकसभा सीट से लोजपा (रामविलास ) कैंडिडेट चुनाव जीत हासिल किया है। राजेश वर्मा करीब डेढ़ लाख वोट से जीत हासिल किया है। हालांकि, फिलहाल राजेश के जीत का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
वहीं, राजेश के जीत पर NDA कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वहीं, अपनी जीत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए राजेश वर्मा ने कहा कि हम खगड़िया के विकास के मुद्दे को लेकर वह जनता के बीच गए थे और अब हम इसी पर हम काम करेंगे। मेरा आगे का काम होगा कि यहां मक्का आधारित फैक्ट्री स्थापित हो और मेडिकल कॉलेज बने। हमलोग इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है और आगे बढ़ना है।
इसके साथ ही नवादा के भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने जीत हासिल कर ली है। विवेक ठाकुर 68029 वोट लीड कर रहे हैं। उन्होंने राजद के श्रवण कुमार 68029 वोट से पीछे चल रहे हैं। नवादा लोकसभा में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर जीत हासिल किए हैं। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जीत के बाद विवेक ठाकुर ने कहा कि यह नवादा की जनता की जीत है। इसके लिए मैं नवादा की महान जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प नवादा को विकसित नवादा बनाना है।
मुंगेर से जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जीत हासिल की है। ललन सिंह ने राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता को लगभग 78143 वोट से हरा दिया है। ललन सिंह 78143 वोट से लीड कर रहे हैं। दरभंगा से भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर जीत चुके हैं। गोपाल जी ठाकुर 178156 वोट से लीड कर रहे हैं। गोपाल जी ने राजद के ललित यादव को 178156 वोट से मात दे दिए हैं।
उधर, गोपालगंज से जदयू प्रत्याशी डॉ. अलोक कुमार सुमन 127264 वोट से लीड कर रहे हैं। जदयू प्रत्याशी ने वीआईपी के प्रेमनाथ चंचल को 127264 वोट से मात दी है। समस्तीपुर से लोजपा (रा) प्रत्य़ाशी और अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी ने 544250 वोट मिले हैं, 177608 वोट से लीड कर रही हैं। वहीं सन्नी हजारी 177608 वोट से पिछड़ गए हैं।