RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
02-Mar-2024 02:28 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: एक लाख का ईनामी कुख्यात अपराधी सद्दाम मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 5 साल से फरार चल रहा था। दुर्दांत नक्सली परवेज दा उर्फ मुखिया जी और अरविंद यादव के बेहद करीबी सद्दाम मियां आईईडी बम लगाने का मास्टरमाइंड है।
जमुई पुलिस ने कुख्यात वांछित फरार अपराधी सद्दाम मियां को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार झारखंड के सीमा से सटे जमुआ थाना क्षेत्र में सद्दाम देखा गया है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी दुर्दांत नक्सली परवेज दा उर्फ मुखिया जी और अरविंद यादव के बेहद करीबी माना जाता है। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।
बता दें कि मोहम्मद सद्दाम परवेज दा का राइट हैंड है इसके ऊपर 24 फरवरी 2024 को जमुई पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। मोहम्मद सद्दाम पर हत्या पुलिस पर हमले सहित नक्सली पोस्टर बाजी सहित दर्जनों कांड के मामले दर्ज हैं सद्दाम 5 साल से फरार चल रहा था मोहम्मद सद्दाम जमुई के चकाई प्रखंड के गुरुडबाद गांव की रहने वाला है।वहीं परवेज दा के ऊपर लाखों का इनाम घोषित है।
परवेज दा का आतंक बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी रहा है। मोहम्मद सद्दाम की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के माने तो मोहम्मद सद्दाम आईईडी बम लगाने का विशेषज्ञ बताया जाता है। मोहम्मद सद्दाम पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस टीम पर हमला और हत्या के साथ कई मामला दर्ज होने होने की बात बताया जाता है। मोहम्मद सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद कई नक्सलियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिलने के आसार है।वही मोहम्मद सद्दाम की गिरफ्तारी से नक्सलियों के बीच भी हड़कंप की सूचना है। पुलिस गिरफ्तार कुख्यात वांछित अपराधी से पूछताछ कर रही है।