मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
02-Jan-2022 04:04 PM
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहां ड्रग तस्करी के धंधे में लिफ्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े आरोपी मो. नदीम खान को गिरफ्तार किया है। जिसका ड्रग्स कनेक्शन दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार तक फैला हुआ था। नदीम खान पर एक लाख का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा था।
दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नदीम खान को गिरफ्तार किया है। नदीम दिल्ली के जफराबाद इलाके का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि काफी समय से नदीम खान हेरोइन के कारोबार से जुड़ा हुआ है।
इस बात की जानकारी मिली तब एक टीम का गठन किया गया जिसके बाद छापेमारी कर उसे धर दबोचा गया। नदीम के बारे में पता चला कि उसका कनेक्शन सासाराम से भी है। जिसके खिलाफ कई सबूत भी मिले जिसके आधार पर कार्रवाई की गयी। हेरोइन ड्रग्स की सप्लाई करने वाले गैंग का मुख्य सरगना नदीम खान है जो आज स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गया।