ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

एक लाख का इनामी बेगूसराय का कुख्यात अपराधी नंदकिशोर गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

22-May-2024 04:17 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बेगूसराय के टॉप टेन अपराधियों के लिस्ट में शामिल एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी नंदकिशोर महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी की पत्नी रेखा देवी पहाड़पुर पंचायत की मुखिया वर्तमान में अभी है। इस कुख्यात अपराधी नंदकिशोर महतो पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक हत्या लूट डकैती सहित कई संगीन मामला दर्ज था। बेगूसराय का कुख्यात अपराधी नंदकिशोर वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था। 


बताया जा रहा है कि एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी नंदकिशोर महतो बीती रात लखमिनिया रेलवे स्टेशन स्थित एन एच 31 के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। तभी इसकी सूचना बलिया थाना पुलिस एवं एसटीएफ पुलिस को लगी। इसी सूचना के आधार पर घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया और छापेमारी करने के दौरान एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी नंदकिशोर महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


इस संबंध में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया है कि यह टॉप टेन में शामिल अपराधी था। और इस अपराधी पर एक लाख का इनाम रखा गया था। उन्होंने बताया है कि पिछले कई वर्षों से पुलिस के नजर से फरार था। गुप्त सूचना मिली कि एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी नंदकिशोर महतो अपने लखमिनिया रेलवे स्टेशन स्थिति एनएच 31 के पास में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर घेराबंदी कर बलिया थाने की पुलिस और एसटीएफ पुलिस के द्वारा किया गया। घेराबंदी कर कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार उसे जगह से गिरफ्तार लिया गया। 


उन्होंने बताया है कि इस कुख्यात अपराधी पर एक दर्जन से अधिक हत्या लूट डकैती सहित कई संगीन मामला दर्ज है। डीएसपी नेहा कुमारी ने यह भी बताया है कि पहाड़पुर पंचायत के मुखिया रेखा देवी का पति है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के रहने वाले नंदकिशोर महतो है। फिलहाल कुख्यात अपराधी नंदकिशोर महतो के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है इसे बड़ी सफलता मान रही है।