मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
16-Nov-2024 06:52 PM
By First Bihar
NEW DELHI: मीडिया के एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अचानक मुलाकात हो गयी। अक्षय कुमार पर नजर पड़ते ही पीएम मोदी ने पूछा कि कैसे हो भाई?
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बॉलीवुड के खिलाड़ी ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। यह मुलाकात शनिवार को हुई। जब दोनों ने एक दूसरे का हालचाल पूछा। अक्षय को देखते ही पीएम मोदी ने हाथ मिलाया और पूछा कि कैसे हो भाई?
अक्षय कुमार भी मुस्कुराते हुए पीएम मोदी का हाथ पकड़ लिया और उनका अभिवादन किया। इस दौरान दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत होती रही। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह लिखा है कि नए भारत की प्रगति पर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणादायक बातों को सुनने का अवसर मिला।