तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
18-Mar-2021 11:18 AM
PATNA : बिहार में जमीन की दाखिल खारिज में हो रही गड़बड़ी का मामला आज बिहार विधानसभा में उठा. विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में विधायक अफाक आलम ने इस मामले को उठाते हुए सरकार से जानना चाहा कि एक ही जमीन का दो बार दाखिल खारिज यानी म्यूटेशन कैसे हो जा रहा.
विधायक आफाक आलम के इस सवाल पर जवाब देते हुए भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि दाखिल खारिज के लंबित मामलों को निपटाने में विभाग देखा रहा है. लगभग 70 फ़ीसदी से ज्यादा लंबित मामले खत्म किए जा चुके हैं और इसका पूरा ब्यौरा विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है. रामसूरत राय ने कहा कि जो कर्मी दाखिल खारिज के मामले में शिथिलता बरत रहे हैं उनके ऊपर एक्शन भी लिया गया है, लेकिन अगर किसी जमीन का दो बार म्यूटेशन होता है तो यह पूरी तरह से गलत है ऐसे मामलों में दोषी कर्मियों के खिलाफ विभाग एक्शन लेगा.
आपको बता दें कि दाखिल खारिज से जुड़े मामलों को लेकर लगातार समीक्षा हो रही है. कई जिलों में राजस्व विभाग से जुड़े कर्मियों के ऊपर कार्यवाई भी हुई है