लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
12-May-2021 10:51 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है जहां एक परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है. हत्या करने के बाद अपराधियों ने शवों को डैम में फेंक दिया. सुबह जब डैम की तरफ कुछ ग्रामीण घूमने गए थे तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
घटना रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया डैम की बताई जा रही है जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया गया. सुबह जब ग्रामीण डैम की ओर घूमने के लिए निकले तब एक महिला, दो बच्चे और एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता नजर आया. ग्रामीणों ने तुरंत रजौली पुलिस को फोन पर सूचना दी जिसके बाद रजौली थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने दल-बल के साथ फुलवरिया डैम पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है. इधर मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि रात में सुनसान जगह देखकर कहीं अलग जगह से लाकर चारों की निर्मम हत्या कर शवों को फेंक दिया गया है. रजौली पुलिस चारों शव को कब्जे में लेकर तहकीकात में जुट गई है. अभी फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होने की बात कही जा रही है.