ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मिली लाश, घटनास्थल से सुसाइड नोट...

एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मिली लाश, घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद

07-Mar-2021 12:36 PM

DESK: एक ही परिवार के 5 सदस्यों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक साथ 5 लोगों का शव मिलने से इलाके के लोग भी हैरान हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रथमदृष्टया इस मामले को खुदकुशी का मामला बता रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 


मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है जहां यह दर्दनाक मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दुर्ग रेंज के IG ने बताया कि एक ही परिवार के 5 लोगों का शव मिलने से पुलिस भी हैरान है। फिलहाल यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या कुछ लिखा है यह बताने से पुलिस परहेज कर रही है। घटना की सही वजह क्या है इसे लेकर घटनास्थल पर फॉरेसिंग टीम को भी बुलाया गया है जो मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के हरेक बिंदुओं की जांच की जा रही है। एक साथ एक ही परिवार के पांच सदस्यों की लाश मिलने से इलाके के लोग भी हैरान है। वही घटना के बाद से परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। 

 

दुर्ग जिले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव बरामद किया है। पाटन थाना क्षेत्र के बठेना गांव में पुलिस ने रामबृज गायकवाड़ (52), उनकी पत्नी जानकी बाई (47), पुत्र संजू (24), पुत्री ज्योति (21) और पुत्री दुर्गा (28) का शव बरामद किया है। राम बृज और उसका पुत्र मकान में लोहा की छड़ के सहारे फांसी पर लटके मिले। जब घटनास्थल की जांच की गई तब पास के ही खेत से तीन महिलाओं का जला हुआ शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने शव की पहचान राम बृज की पत्नी और उनकी पुत्रियों के रूप में की। घटनास्थल से एक पत्र भी बरामद किया है जिसमें मृत्यु के लिए किसी भी को दोषी नहीं ठहराया गया है। बल्कि लेटर में यह बताया गया कि पैसों की लेन-देन की वजह से यह कदम उठाया गया है। पुलिस ऐसी आशंका जता रही है कि पहले पिता और पुत्र ने तीनों महिलाओं की हत्या कर शव को पुआल में जला दिया और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हरेक बिंदुओं की जांच कर रही है।