ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Home / news / एक ही लड़की से चल रहा था दो दोस्तों का अफेयर, गर्लफ्रेंड के...

एक ही लड़की से चल रहा था दो दोस्तों का अफेयर, गर्लफ्रेंड के चक्कर में दोस्त ने रेत दिया दोस्त का गला

31-Jul-2022 11:36 AM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA : बगहा से एक घटना सामने आई, जहां दोस्त ने ही दोस्त की हत्या करने की साजिश रच दी. मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है. एक लड़की के कारण दो दोस्तों में विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि हत्या की साजिश रच डाली. पीड़ित युवक का कहना है कि दोनों बाइक से जा रहे थे. तभी सुनसान जगह देखकर पीछे बैठा दोस्त ने हथियार से हमला कर दिया.


घटना बागहा थाना के पवारिया टोला का बताया जा रहा है. पवारिया टोला निवासी अब्दुल जब्बार का पुत्र नबीउल्लाह और पटखौली थाना क्षेत्र के गोयती निवासी शिवनाथ चौधरी के पुत्र उमेश कुमार दोनों अच्छे दोस्त थे. शनिवार के शाम एक लड़की को लेकर दोनों में विवाद हुआ. पीड़ित ने बताया कि दोनों दोस्त बाइक से घुमने जा रहे थे. तभी रस्ते में उमेश कुमार ने नबीउल्लाह गर्दन पर किसी हथियार से हमला कर दिया. इस दौरान घायल युवक ने अपने आपको बचाने का प्रयास किया, जिसमें उमेश का हाथ कट गया. 


घायल अवस्था में नबीउल्लाह 3 KM चलकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेतिया रेफर किर दिया गया. घायल को बेतिया के सदर अस्पताल में रेफर किया गया है. हादसे में घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. वहीं, हाथ में जख्मी होने की वजह से उमेश भी हॉस्पिटल पहुंचा, जहां से इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया.