RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
25-Dec-2022 01:10 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में ठंड के बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। शातिर चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। चोरी की हैरान कर देने वाली घटना सहरसा से सामने आई है। जहां चोरों ने एक ही घर में लगातार दो दिन तक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पहले दिन तो चोरों ने घर के कीमती सामानों पर हाथ साफ किया और जब पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की तो दूसरे दिन सीसीटीवी कैमरा और उसके डीवीआर समेत अन्य उपकरण चुरा ले गए। चोरी की यह घटना सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा गांव की है।
बताया जा रहा है कि पटुआहा गांव निवासी एमएलटी कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मी प्रणव कुमार के घर में बदमाशों ने लगातार दो दिनों तक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पहली चोरी 19 दिसंबर की रात में हुई। इस दिन चोर घर में रखे कैश समेत अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए थे। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में चोरों का चेहरा साफ नजर आ रहा था। पीड़ित ने प्रणव कुमार अगले दिन थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और बताया कि चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
शातिर चोरों को भी इस बात की जानकारी मिल गई कि उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे पहले कि पुलिस सीसीटीवी के फुटेज को खंगालती 20 दिसंबर को फिर वही चोर घर में घुस गए और सीसीटीवी कैमरा, उसका डीवीआर, इनवर्टर और बैटरी समेत अन्य सामान अपने साथ लेकर चले गए। पुलिस को सबूत हाथ लगने से पहले ही चोर सारे सबूत अपने साथ ले गए और पुलिस हाथ मलती रह गई। पीड़ित की मानें तो वे अपने पिता के इलाज के लिए पटुआहा गांव स्थित अपने घर में ताला बंद कर सहरसा से बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को अपना निशाना बनाया।
पड़ोसी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पीड़ित गृह स्वामी घर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पुलिस पहुंची थी। पीड़ित ने घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज को पुलिस को दिखाया। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीर कैद हो गई थी। उक्त फुटेज को घर के आसपास के लोगों ने मोबाईल में कैद किया। लेकिन पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुजेट को जब्त करना मुनासिब नहीं समझा। इसी बीच चोरी का वीडियो वायरल भी हो गया। जिसके बाद अगली रात 20 दिसंबर को फिर उनके घर में चोरी की घटना हुई। जिसमें चोर सीसीटीवी कैमरा समेत संबंधित सभी उपकरण उखाड़ कर अपने साथ ले गए। वहीं इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा की गई शिकायत की जांच की जा रही है।