ब्रेकिंग न्यूज़

आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार

एक हैं तो सेफ हैं पर बोले तेजस्वी यादव .... कौन अलग है सब एक ही हैं, RJD दफ्तर में किया बड़ा बैठक

24-Nov-2024 01:17 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के चार सीटों पर हुए उपचुनाव में राजद को करारी शिकस्त मिली है। इस उपचुनाव में राजद को 35 साल पुराने गढ़ में भी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब तेजस्वी यादव आज पटना में पार्टी दफ्तर पहुंचे। तेजस्वी ने पार्टी कार्यालय में अहम बैठक बुला ली है। इस दौरान वह सभी सीटों पर हार की वजह को लेकर समीक्षा करेंगे। इसके अलावा कल से शीतकालीन सत्र भी शुरू होने वाला है। लिहाजा इसको लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। 


वहीं, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के एक हैं तो सेफ हैं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, कौन अलग है सब एक ही तो हैं। देश एक ही है राज्य एक ही है। बांटने का, काटने का और नफरत फैलाने का काम तो भाजपा करती है ना, ये सब लोग जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग झारखंड हारे हैं 2024 में और 2025 में बिहार में भी हारेंगे। साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो उपचुनाव में एनडीए वालों को जीत मिली है ये उनकी अंतिम जीत है इसके बाद वो लोग जीतने वाले नहीं है। 


इसके आलावा कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से तेजस्वी यादव का स्वागत किया है। माना जा रहा कि तेजस्वी आज बड़ा फैसला ले सकते हैं। साथ ही तेजस्वी बिहार में मिली हार के बाद आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मंथन भी करेंगे। तेजस्वी विधानसभा चुनाव में राजद का प्रदर्शन सही करने की कोशिश में लगे हुए हैं। तेजस्वी प्रदेश के अलग अलग जिलों में जाकर राजद कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। तेजस्वी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। 


गौरतलब हो कि, बीते दिन ही बिहार के चार सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव, झारखंड विधानसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आया है। बिहार के चारों सीट पर भले राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन झारखंड में तेजस्वी का जलवा देखने को मिला है। झारखंड में राजद ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें से वो 4 सीटों पर चुनाव जीते हैं। वहीं आज राजद कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। तेजस्वी सुबह सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं।