ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

एक करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बड़ी डील की मिली थी सूचना

13-Nov-2021 03:47 PM

By Rajiv Ranjan

MOTIHARI: एक करोड़ रुपये की चरस के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार किलो चरस की कुल आठ पैकेट बाइक सवार अपने साथ ले जा रहे थे। बाइक सवार तीनों तस्करों को जब पुलिस ने रोका और तलाशी ली तब भारी मात्रा में चरस बरामद किया गया।


तीनों तस्कर चरस को अपने-अपने कमर में छिपाकर रखे हुए थे। कमर में रखे दो-दो पैकेट को पहले बरामद किया जिसके बाद दो पैकेज बाइक की सीट के नीचे से जब्त किया गया। चरस के कुल 8 पैकेज को पुलिस ने बरामद किया है जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है।   


गिरफ्तार चरस तस्करों की पहचान रक्सौल के नागा रोड निवासी गजेंद्र प्रसाद वर्मा के बेटे विवेक वर्मा, रक्सौल के वार्ड बीस निवासी रामलोचन साह के बेटे अनुज कुमार और रक्सौल के वार्ड दो निवासी राजवंशी साह के पुत्र मुकेश कुमार के रुप में हुई है। बताया जाता है कि पुलिस को बड़ी डील की सूचना मिली थी जिसके बाद मोतिहारी की ओर जा रहे इन तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा।