ब्रेकिंग न्यूज़

बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Home / news / एक केस का दो एफआईआर दर्ज, बिहार पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा

एक केस का दो एफआईआर दर्ज, बिहार पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा

05-Aug-2024 05:37 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है जिससे अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। दरअसल वंदना स्फूर्ति फाइनेंस बैंक के कर्मचारी अप्पू यादव से 29 अप्रैल को 2 लाख 39 हजार रूपये लूटा गया था। बैंक के कर्मचारी अप्पू यादव ने इस घटना को लेकर थाने में केस दर्ज कराया था। वो भी एक नहीं बल्कि दो एफआईआर दर्ज की गयी। 


अप्रैल में हुई लूट की घटना को लेकर फिर 30. 6. 2024 को अप्पू यादव ने ही दोबारा एफआर दर्ज करवा दिया। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि हर एफआईआर को ऑनलाइन रजिस्टर करना होता है। जब एक ही मामले में एफआईआर दर्ज है तो दुबारा एफआईआर कैसे दर्ज हो गया। किसी पुलिस अधिकारी ने बिना जांच के ही रजिस्टर कर लिया। 


यह मामला जब एसपी कांतेश मिश्रा के पास पहुंचा तो उन्होंने आनन-फानन में डीएसपी रंजन कुमार को जांच की जिम्मेवारी दी। अप्पू यादव जिस फाइनेंस कंपनी में फील्ड अफसर है उसी कंपनी को पिछले दिनों लुटवाया था जिसे लेकर पुलिस ने बैंक लूटकांड के मुख्य सरगना होने को लेकर उसकी गिरफ्तारी की। 


एक ही मामले में दो एफआईआर होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई। डीएसपी रंजन कुमार ने जब इस मामले की जांच की तो प्रथमदृश्या सही साबित हुआ एक ही मामले में अप्पू यादव नाम के आवेदक ने दो एफआईआर दर्ज कराया था। डीएसपी ने दोषी पुलिस पदाधकारी से स्पष्टीकरण मांगा है और विभागीय कार्रवाई की बात कही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम