ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद
28-Nov-2020 03:44 PM
DESK : पुलिस ने शिवसेना के एक बड़े नेता के होटल में सेक्स रैकेट के मामले का खुलासा किया है. छापेमारी में होटल के कमरे से आपत्तिजनक हालत में लड़के और लड़कियों को पकड़ा गया है. होटल संचालक शिवसेना नेता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसे पुलिस की ओर से बॉडीगार्ड भी दिया गया था. गिरफ्त लोगों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
मामला पंजाब के गुरदासपुर जिले का है. जहां पुलिस ने एक होटल के कमरे में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है. दीनानगर के डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने होटल में छापेमारी की, जहां कई दिनों से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर एक प्रेमी जोड़े समेत होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है और लड़की सप्लाई करने वाली एक महिला अभी फरार है.
दीनानगर के थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि यहां के डीएसपी को सूचना मिली थी कि दीनानगर के बस अड्डा के नजदीक छिंदा होटल में देह व्यापार का धंधा चलता है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की तो मौके से एक लड़के और एक लड़की को आपत्तिजनक हालत में अरेस्ट किया गया. पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज करते हुए आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है.
इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि होटल का मालिक शिवसेना का पंजाब उपाध्यक्ष है और पुलिस की ओर से उसे सुरक्षा गार्ड भी दिया गया है. हालांकि पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है. लेकिन शिवसेना के दूसरे नेताओं ने बताया कि होटल के मालिक पंजाब में शिवसेना के उपाध्यक्ष रहे हैं और उन्हें पुलिस की ओर से सुरक्षा भी प्रदान किया गया था.