ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

एक बार फिर महंगे होंगे प्रीपेड प्लान्स, जेब ढीली करने को हो जाएं तैयार

24-May-2022 03:35 PM

DESK: एक बार फिर भारतीय प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के द्वारा मोबाइल यूजर्स को झटका देने के लिए मन बना लिया गया है. आपको बता दे कि रिलायंस जिओ, वोडाफ़ोन आईडिया और एयरटेल ने फिर से अपनी प्रीपेड प्लान्स को बढ़ाने का फैसला ले लिया है. अब खबर आ रही है कि इन कंपनियों के द्वारा दीवाली 2022 तक प्रीपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं. एक नई रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उह पता चलता है कि अगर भारतीय प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों की नई कीमतें आती है तो, प्रीपेड टैरिफ 10-12 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं. इससे पहले भी देश की इन तीनों बड़ी टेलिकॉम कंपनियों के द्वारा पिछले साल नवंबर, 2021 में प्रीपेड प्लान्स की कीमतों को बढ़ाया गया था.



इस रिपोर्ट को सबसे पहले ET टेलिकॉम के द्वारा सार्वजनिक किया गया था. अगर हम US इक्विटी रिसर्च फर्म William O’ Neil & Co की भारतीय यूनिट में इक्विटी रिसर्च हेड मयूरेश जोशी के हवाले से बात करते है तो इसके मुताबिक, भारतीय प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के द्वारा 10-12 प्रतिशत तक टैरिफ के दाम बढाए जा सकते है. इससे एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया का ऐवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर में 200 रुपये, 185 रुपये और 135 रुपये तक बढ़ सकेंगे.



मिली रिपोर्ट के अनुसार VI के 2G से जुड़े ग्राहकों के लिये सस्ते टैरिफ के चलते भारतीय प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के रेवेन्यू पर असर पड़ता है. इसलिए इसे देखते हुए कंपनी को न केवल अपने कस्टमर्स बढ़ाने पर बल्कि पुराने कस्टमर्स को 4G सर्विसेज को अपग्रेड करने पर भी होना चाहिए.



बता दे कि नवंबर 2021 में एयरटेल और वोडाफ़ोन आईडिया के द्वारा यह बात कही थी की वो अपना प्रीपेड प्लान 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाएंगे. जिसके बाद जियो ने भी अपने प्रीपेड प्लान्स बढ़ा लिये गये थे जिसके बाद   जियो का सबसे कम रिचार्ज 79 रूपए से बढ़कर 99 रूपए हो गयी थी. वही एयरटेल के 698 रूपए वाले प्लान बढ़कर 839 रूपए हो गयी थी. जिसके बाद जियो ने भी अपने प्रीपेड प्लान्स में बढ़ोतरी कर दी थी. लेकिन अगर जियो की तुलना हम एयरटेल और वोडाफोन आईडिया से करते है तो आज भी इसकी प्रीपेड प्लान्स सस्ते होते है.