ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / एक बार फिर उठी PM कैंडिडेट बनाने की मांग, बोले JDU के नेता...

एक बार फिर उठी PM कैंडिडेट बनाने की मांग, बोले JDU के नेता .... नीतीश कुमार जैसा नहीं होगा कोई भी बेदाग पीएम उम्मीदवार

31-Jul-2023 07:32 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव को विपक्षी एकता के तीसरे चरण की बैठक से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के कई नेताओं ने फिर से इनके पीएम कैंडिडेट होने की चर्चा शुरू कर दी है। जदयू के कई पूर्व विधायक व सांसदों ने सीधे तौर पर कहा है कि-  विपक्षी गठबंधन यानी इंडिया में नीतीश कुमार से बेहतर पीएम प्रत्याशी कोई नहीं है। हम चाहते हैं कि नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए। अगर ऐसा होता है तो इंडिया को का़फी मदद मिलेगी।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव से पहले अपने पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। इसको लेकर वो पार्टी के तमाम पुराने और नए नेताओं से 121 मुलाकात कर रहे हैं और उनसे जनता के बीच पार्टी को लेकर जो स्थिति बनी हुई है उसका फीडबैक भी ले रहे हैं। अब नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे नेताओं ने सीधे तौर पर कहा है कि इंडिया गठबंधन में पीएम उम्मीदवार नीतीश कुमार को बनाना चाहिए। इन पर कोई किसी तरह का कोई भी दाग नहीं है और यह एक प्रबल दावेदार भी हैं।


वहीं, नीतीश कुमार का यह मुलाकात या भेंट कार्यक्रम  लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बेहद खास माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले  जदयू के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों व मंत्रियों से मुलाकात की थी। उसके बाद अब उन्होंने पार्टी के पर्व सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से मुलाकात कर  उनसे कई मुद्दों पर फीडबैक लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, सीएम जल्द ही पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर सकते हैं।


इधर, जेडीयू कल यानीपहली अगस्त से प्रदेश में ‘कारवाने इत्तेहाद व भाईचारा यात्रा’ निकालेगा। यात्रा ‘अपनी तारीख को बचाएं, नीतीश कुमार के साथ आएं’ स्लोगन के साथ निकलेगी। पश्चिम चंपारण से शुरू होगी व शेखपुरा में खत्म होगी। प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने रविवार को बताया कि यात्रा 1 अगस्त से 6 सितंबर तक तीन चरणों में 26 जिलों से गुजरेगी।