ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

एक बार फिर सुर्खियों में आए JDU के पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह, बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते वीडियो हुआ वायरल

एक बार फिर सुर्खियों में आए JDU के पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह, बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते वीडियो हुआ वायरल

19-Sep-2021 10:10 PM

SIWAN: अपने डांस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले जेडीयू के पूर्व विधायक एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं। हम बात कर रहे हैं सीवान के बड़हरिया से जेडीयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह की। जो एक बार फिर से चर्चा में आ गये हैं। पूर्व विधायक बार डांसरों के साथ ठुमके लगाते नजर आए।


सोशल मीडिया पर उनके डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे बार बालाओं के साथ एक बार फिर से डांस करते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो सीवान के जीबीनगर तरवारा थाना इलाके के उश्री गांव का बताया जा रहा है। 


जहां शुक्रवार देर रात विश्वकर्मा पूजा के मौके पर आयोजित आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में श्याम बहादुर सिंह शामिल हुए थे। बार बालाओं का डांस चल रहा था। स्टेज पर एक कुर्सी पर बैठे पूर्व विधायक ऑर्केस्ट्रा के बालाओं का डांस देख रहे थे। 


तभी बार बालाओं के डांस के दौरान पूर्व विधायक अपने रंगीन मिजाज में आ गए और कुर्सी से उठकर बाला के साथ ठुमके लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने बार डांसरों पर पैसे भी लुटाए। तभी किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर बार डांसरों के साथ नेताजी के ठुमके का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।