ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर, सड़क धंसने के...

एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर, सड़क धंसने के बाद मरम्मत का काम शुरू

07-Jul-2024 05:06 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बारिश के बाद बेगूसराय समाहरणालय के पास जगह-जगह सड़कें धंस गयी थी। डीएम ऑफिस जाने वाली सड़क पर आधा दर्जन से अधिक जगहों पर रोड गड्ढे में तब्दील हो गया था। जिसे देखकर लोग कह रहे थे कि जब डीएम परिसर की सड़कों का यह हाल है तो आम सड़कों का क्या हाल होगा? फर्स्ट बिहार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित की थी। बेगूसराय डीएम ऑफिस के पास धंसी सड़क की तस्वीर दिखाई थी। अब इस खबर का असर हुआ है। फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित किये जाने के बाद आनन-फानन में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया गया। 


पूर्व मेयर संजय कुमार ने बताया कि शहर की 8 सड़के आरसीडी विभाग का है। सिर्फ ऊपर से ढाल दिया गया। यह तो एक नमूना है। जहां भी इस तरह से काम किया गया वहां की सड़कें धंसने लगी है। इस बात की जानकारी मिलते ही विभाग के सहायक अभियंता को धंसी हुई सड़कों की तस्वीर भेजी गयी जिसके बाद विभाग ने मरम्मत का काम शुरू किया गया।


 इसी तरह का मामला काली स्थान के पास का है जो आईसीडी की सड़क है। वहां भी इसी तरह सड़कें धंस गयी है। धंसी हुई सड़कों को बनवाना जरूरी था क्योकिं यदी गाड़ियां रुक जाती तो भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती थी। वही बड़ा हादसा भी हो सकता है। 


वही नगर निगम के महापौर पिंकी देवी को इसकी सूचना दी गयी जिसके बाद नगर निगम ने ईंट का टुकड़ा गिरवा कर धंसे हुए गड्ढे को भरवाया गया। शहर में ऐसी कई सड़कें हैं जो बारिश की वजह से धंस रही है। हालांकि जिला पदाधिकारी की संज्ञान में आते ही आरसीडी विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है।

news image