ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / news / एक बार फिर चर्चा में आए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल, दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड...

एक बार फिर चर्चा में आए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल, दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड गाने पर लगाए ठुमके

03-Feb-2022 09:06 PM

BHAGALPUR: भागलपुर के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। अबकी बार डिस्कों डांस कर वे सुर्खियां बतोर रहे है। बालीवुड फिल्म ये जवानी है दिवानी के गाने पर वे डांस करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड पर ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


वायरल हो रहा यह वीडियो किसी शादी समारोह का देखने से लग रहा है। शादी समारोह के स्टेज पर विधायक जी ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। स्टेज पर कुछ लोग भी उनका साथ दे रहे हैं। मस्ती में डूबे विधायक जी ने डांस के दौरान अपना कुर्ता उठाकर खूब ठुमके लगाये। इस दौरान उनके समर्थक हौंसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। 


बता दें कि इससे पहले भी अपनी हरकतों से वे अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इससे पहले भी एक समारोह में उन्होंने इसी तरह ठुमके लगाए थे। वे अपने विवादों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। भागलपुर सांसद अजय मंडल के भी टकराव को लेकर वे विवाद में रहते हैं। इससे पहले गोपाल मंडल बनियान और अंडरवियर में ही ट्रेन में नजर आए थे। जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था बाद में उन्हें इस पर सफाई भी देनी पड़ गई थी।