ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / Bihar News: DGP विनय कुमार की सख्ती का असर, देर रात खुद सड़क...

Bihar News: DGP विनय कुमार की सख्ती का असर, देर रात खुद सड़क पर उतरे DIG राजीव मिश्रा; कार से 70 लाख से अधिक रुपए जब्त

24-Dec-2024 07:41 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार के डीजीपी विनय कुमार(DGP Vinay Kumar) की सख्ती का असर दिखने लगा है। सख्ती का ऐसा असर कि खुद डीआईडी(dig) को भी देर रात सड़क पर उतरना पड़ रहा है। पटना में सोमवार की रात विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 70 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद (70 lakh seized) की है। यह राशि एक कार से बरामद हुई जिसे डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा (SSP Rajeev Mishra) ने खुद रोककर तलाशी ली थी।


दरअसल, पुलिस कप्तान राजीव मिश्रा के निर्देश पर पटना के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच की गई। एसपी से लेकर थानेदार तक के सभी अधिकारियों को सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच करने का आदेश दिया गया था। पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग की और बाइक, कार आदि की गहनता से तलाशी ली।


वाहन जांच के दौरान न केवल 70 लाख रुपये बरामद हुए बल्कि अथमलगोला में कफ सिरफ, पालीगंज में हथियार और अन्य जगहों पर भी कई आपत्तिजनक सामान मिले। पुलिस ने 5 हजार से अधिक वाहनों की जांच की और कई वाहनों के कागजात भी खंगाले। बताया जा रहा है कि नए साल के मद्देनजर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया था।


जानकारी के मुताबिक, बरामद रुपये जमीन का काम करने वाले एक व्यक्ति के हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम उसके पास कहां से आई और उसे कहां ले जाया जा रहा था। आयकर विभाग भी इस मामले की जांच करेगा। पुलिस का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा और अटल पथ, जेपी-गंगा पथ आदि जगहों पर विशेष पुलिस टीम तैनात की जाएगी।