ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / शिक्षा मंत्री की तबीयत में नहीं हो रहा सुधार, सरकारी से प्राइवेट हॉस्पिटल...

शिक्षा मंत्री की तबीयत में नहीं हो रहा सुधार, सरकारी से प्राइवेट हॉस्पिटल में किया गया शिफ्ट

01-Oct-2020 12:59 PM

RANCHI: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है. जिसके कारण उनको रिम्स से आज मेडिका हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. कोरोना संक्रमित होने के बाद जगरनाथ महतो की तबीयत अधिक खराब हो गई. जिसके बाद उनको रिम्स के आईसीयू में भर्ती किया गया था. लेकिन अब मेडिका में उनका इलाज होगा. 


 शिक्षा मंत्री के लिए हवन करेंगे शिक्षक

शिक्षा मंत्री को जल्द ठीक होने के लिए शुक्रवार को झारखंड के शिक्षक प्रखंड स्तर तक हवन करेंगे. एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने इनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर गांधी जयंती के मौके पर हवन करने का निर्णय लिया है. इस दौरान शिक्षक कोरोना गाइड लाइन का पालन भी करेंगे.

शिक्षा मंत्री की तबीयत खराब होने के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया था. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उनको रिम्स के ट्रॉमा सेंटर के कोविड आईसीयू वार्ड में इलाज हो रहा था.  ट्रॉमा सेंटर के एचओडी डॉ प्रदीप भट्टाचार्य और उनकी टीम हाई फ्लो-ऑक्सीजन थेरेपी के जरिए उनका उनका इलाज हो रहा था. ऑक्सीजन लेबल कम हो रहा है.  लेकिन अब मेडिका में उनका इलाज होगा. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जगरनाथ महतो ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी थी और कहा था कि संपर्क में आ लोग अपना टेस्ट करा लें.