ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

ईडन गार्डन्स में आज रचा जाएगा इतिहास, पिंक बॉल से बांग्लादेश के पसीने छुड़ाएगी टीम इंडिया

ईडन गार्डन्स में आज रचा जाएगा इतिहास, पिंक बॉल से बांग्लादेश के पसीने छुड़ाएगी टीम इंडिया

22-Nov-2019 10:23 AM

KOLKATA: एशिया का सबसे पुराना टेस्ट ग्राउंड कोलकाता का ईडन गार्डन्स आज एक और इतिहास रचने के लिए तैयार है. भारत और बांग्लादेश के बीच हो रही सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच आज दोपहर 12.30 से शुरू होगा, जोकि गुलाबी गेंद से खेला जाएगा. 

ईडन गार्डन्स मैदान में 12.30 बजे टॉस होते ही भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा. भारत का 540वां टेस्ट बेहद खास है. भारतीय टीम आज पहली बार अपने घर में डे-नाइट टेस्ट खेलेगी.  

22 नवंबर का दिन न सिर्फ कोलकाता के  ईडन गार्डन्स के लिए, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रहा है. भारतीय उपमहाद्वीप में पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन होने जा रहा है. पहली बार पिंक बॉल से खेले जाने वाले टेस्ट मैच को लेकर पूरा कोलकाता  'पिंक सिटी' में तब्दील हो गया है.